गुरु-परंपरा से जनसेवा तक
श्रीगोवर्धन पीठ, वृन्दावन के संत स्वामी परांकुशाचार्य जी महाराज की परंपरा में स्वामी रङ्गरामानुजाचार्य जी महाराज ने श्रीवैष्णव धर्म, संस्कृत और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
1969 में हुलासगंज में आयोजित विराट ज्ञानयज्ञ से इस क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण की नई धारा प्रवाहित हुई। स्थानीय जनसहयोग से 1970 में श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर और संस्कृत विद्यालय की स्थापना हुई।
आश्रम की प्रेरणा आज भी भक्ति, शिक्षा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को साथ लेकर आगे बढ़ती है।
हमारे उद्देश्य जानें